नवापारा राजिम/अभनपुर। भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य-L1 के बारे में, इस मिशन को जानने और समझने का यह उद्देश्य है कि राज्य के विद्यार्थियों को इसमें रुचि पैदा हो और वे इसके महत्त्वपूर्ण जानकारियों से अवगत हों।
इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन से ही भारत देश ने आज दुनिया में अपना महत्त्वपूर्ण स्थान बनाया है। उन्होंने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ दिखा दिया कि हमारे पास तकनीकी रूप से दक्ष वैज्ञानिकों की टीम है, जो स्पेस साइंस में सबसे आगे है और हर मुश्किल को पार कर सकती है।
ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के प्रमुख हेमन्त कुमार साहू ने स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है, जिससे उनकी प्रतिभाएं निखारी जा रही हैं। इससे बच्चों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं और यह बहुत सराहनीय काम है।
आदित्य L1 क्विज का आयोजन 25/09/23 तक चलेगा और 26 को परिणाम की घोषणा की जाएगी। चयनित टॉप 10 को इसरो के वैज्ञानिक M. Annadurai से मिलने का मौका मिलेगा और सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
चयनित को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा, और अधिक संख्या के अंक प्राप्त करने वालों में से टॉप 10 का चयन लाटरी के द्वारा किया जाएगा।
आदित्य L1 क्विज में विशेष सहयोग अर्पण पांडेय, सेजेस अभनपुर, दीपक ध्रुवंशी, बसंत कुमार दीवान, धिलेश्वरी साहू, अंजुम शेख़, सोमा बनिक, बसंत साहू, गौरव पंचभाई, नीतू बंजारे, ओमप्रकाश साहू, गौरव पंचभाई, उकेश तारक और रामनारायण धीवर ने किया है।