सितंबर 05, 2023

अंक ज्योतिष: जानिए क्या है मुलांको की स्थिति...
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन तरक्की वाला साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में आप प्रभावशाली रहेंगे। लाभ बढ़ने और सुधार के संकेत हैं। कई कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। रिश्तों में पॉजिटिविटी और शुभता बढ़ेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएंगे। आप मधुर व्यवहार बनाए रखें। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
मूलांक 3- मूलांक 3 के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको मित्रों और सहयोगियों से आपको सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भावनात्मक मामले सुलझ जाएंगे। प्रियजनों से मेल-मुलाकात बढ़ेगी। आप खुद को पेशेवर एवं प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित करना जारी रखेंगे। घर-परिवार में सुख-सुविधा रहेगी। व्यक्तिगत उपलब्धियों में सुधार होता रहेगा।
मूलांक 4- मूलांक 4 के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है और लाभकारी साबित होगा। इस दिन आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आपकी मुलाकातें और बातचीत होगी। मनमुताबिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपके करियर और व्यावसायिक प्रयासों में तालमेल रहेगा। आप रिश्तों में सुधार लाएंगे। आप अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।
मूलांक 5- मूलांक 5 के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप व्यावसायिकता और प्रभाव को बनाए रखेंगे। व्यावसायिक मामले सफल होंगे। मुलाकातों और बातचीत के अवसर बढ़ेंगे। आप आत्मविश्वास से बात करेंगे। व्यावसायिक तौर पर आप प्रभावशाली रहेंगे। मित्र सहयोगी रहेंगे।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सुख और आराम के लिए अच्छा रहने वाला है। आप महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। व्यावसायिक मामलों में आप तरक्की प्राप्त करेंगे। मुनाफा होगा। धन लाभ के योग हैं। आप संपत्ति और वाहन में रुचि दिखाएंगे। लाभदायक स्थितियां बनी रहेंगी। मुलाकातों के अवसर बढ़ेंगे। कामकाज में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
मूलांक 7- मूलांक 7 के लिए आज का दिन काफी इमोशनल रहने वाला है। आपकी कार्यकुशलता में सुधार होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। प्रशासनिक कार्य पूर्ण होंगे। आप रिश्तों में जुड़ाव बनाए रखेंगे। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए आप नेतृत्व करेंगे। आपका व्यवहार प्रभावी रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे।
मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन अपनी क्षमताओं को साबित करने वाला होगा। आपको महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। आप अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। आप वरिष्ठजनों से प्रभावित होंगे। क्रिएटिविटी से आप लोगों का दिल जीतेंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपका प्रभाव रहेगा। सहजता से एक्टिव रूप से तरक्की करें। मित्र और परिवार के सदस्य सहयोगी रहेंगे।
मूलांक 9- आज का दिन प्रियजनों के सहयोग से खुशहाली बढ़ने का है। पार्टनरशिप की भावना मजबूत होगी। आप अपने करीबी लोगों का विश्वास जीतेंगे। चारों ओर हर्ष और उल्लास रहेगा। व्यावसायिकता पर जोर दें। कामकाज में सजगता बढ़ेगी। सकारात्मक और उत्साही दृष्टिकोण बनाए रखें।
Tags
# अंक ज्योतिष
Share This

About Janta Ki Pukar News
अंक ज्योतिष
Tags
अंक ज्योतिष