जशपुर- जशपुर में एक दुखद घटना हुई है। एक 19 साल के युवक की तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। मृतक का नाम सुरेश भगत था। वह गुरुवार को घर से निकला था और शुक्रवार को उसी तालाब में उसकी लाश मिली।
ग्रामीणों ने सुबह सुबह तालाब के पास धान काटने जाते समय एक युवक की लाश को देखा। शव पेट के बल था, इसलिए उन्होंने पहचान नहीं पाई। पुलिस की मदद से शव को निकाला गया और बाद में मृतक की पहचान हुई।
यह साफ नहीं है कि युवक तालाब तक कैसे पहुँचा और क्यों, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अभी यह भी जांच हो रही है कि यह हत्या है या फिर युवक ने आत्महत्या की है।