JASHPUR: कुनकुरी में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता आयोजित... पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं लिए भाग.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 22, 2023

JASHPUR: कुनकुरी में तीन दिवसीय नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता आयोजित... पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं लिए भाग..

 


कुनकुरी- तीन दिवसीय नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता कुनकुरी में हुई थी, जिसमें पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे थे। हॉर्टिकल्चर कॉलेज कुनकुरी, हॉर्टिकल्चर कॉलेज सीतापुर, हॉर्टिकल्चर कॉलेज बलरामपुर, हॉर्टिकल्चर कॉलेज चिरमिरी, हॉर्टिकल्चर कॉलेज कोतबा में कोतबा हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। 1500 मीटर रेस में, कोतबा हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के छात्र मनोहर लाल ने दूसरा स्थान हासिल किया, 800 मीटर रेस में तेज कुमार दूसरा और करण पटेल तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान रमेश पोर्टे ने हासिल किया, जबकि 100 मीटर रेस में भी उन्हीं ने पहला स्थान हासिल किया और तीसरे स्थान पर अस्मित जायसवाल ने अपना स्थान बनाया। लड़कियों में भी, 1500 मीटर रेस में स्वेता इक्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, और 200 मीटर रेस में ज्योति पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Pages