नजरे हटी, दुर्घटना घटी.! सड़क हादसा.! दुल्हन पक्ष वाले ,दूल्हे पक्ष की घर देखने गए फिर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी....हादसे में 40 घायल...11 की हालत गंभीर...पढ़ें पूरी खबर - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

जनवरी 19, 2024

नजरे हटी, दुर्घटना घटी.! सड़क हादसा.! दुल्हन पक्ष वाले ,दूल्हे पक्ष की घर देखने गए फिर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी....हादसे में 40 घायल...11 की हालत गंभीर...पढ़ें पूरी खबर

 



जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसा हो गया। ग्रामीणों से भरा पिकअप तीस फीट गहरे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार 40 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना जशपुर के मैना घाट की है।


मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग शादी की बात कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैना घाट में वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर है। 


घायलों का इलाज जारी 



घटना के बाद घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी अस्पताल पंहुचे। वहां उन्होंने घायलों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करवाया। वहीं अन्य घायलों का इलाज उपस्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।


लड़के का घर देखने गए थे


घायलों ने बताया कि, वे कलिया से छिछली कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के यहां घर देखने के लिए गए हुए थे। वापसी के दौरान मैना घाट में वे हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि, गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।


रिपोर्टर गजाधर पैंकरा, जशपुर

Pages