रिपोर्टर :-कमल कांत चौहान
Budget 2024: 31 जनवरी 2024 से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, जो 9 जनवरी तक चलेगी। वहीं, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी, उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान की संभावना
जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है, हालांकि फिलहाल सरकार के एजेंडे में कोई बड़ा विधायी कार्य नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का बजट महिलाओं, गरीबों, युवाओं, किसानों और आदिवासियों पर केंद्रीय हो सकता है।