संवाददाता - देवानंद यादव
कांसाबेल - इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा उन नए वोटर्स का समर्थन हासिल करने पर जोर दे रही है जो इस बार के चुनाव में पहली बार वोट करेंगे। इसी कोशिश के तहत भाजपा की युवा मोर्चा विंग द्वारा देश भर में 5 हजार जगहों पर नए मतदाताओं का सम्मेलन आयोजन किया गया.. छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं का यह सम्मलेन आयोजित हुआ जिसमे आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और तीन लाख मतदाताओं से सीधा संवाद किया इस कार्यक्रम के तहत् कांसाबेल सनातन धर्मशाला मे नव मतदाताओं का सम्मलेन रखा गया
सम्मेलन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नए मतदाताओं को मतदान के महत्व के साथ यह भी बताया गया कि 2014 के बाद से देश में क्या बदलाव हुए हैं, भारत कैसे लगातार विकास कर रहा है। सरकार विकास को कैसे बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गणेश जैन , मंडल महामंत्री सुदाम पंडा , आलोक सारथी, हनुमान पारिक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडे, किसान मोर्चा महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री सुभाष गुप्ता, संतानु गर्ग, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार रॉय, नारायण दास, पवन यादव युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अरविंद स्वर्णकार, अंशु जैन मंडल मंत्री शंकर सोनी, मुकेश यादव, विशाल विश्वकर्मा उपस्थित थे..!