सवांददाता :-कमल कांत चौहान
छत्तीसगढ - मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।
शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 17.1डिग्री +4 डिग्री
रायपुर, माना 15.2 डिग्री +2 डिग्री
बिलासपुर 14 डिग्री 1 डिग्री
अंबिकापुर 5.8 डिग्री -3 डिग्री
पेंड्रा 11.2 डिग्री +1 डिग्री
जगदलपुर 14.1 डिग्री +3 डिग्री
दुर्ग 14.2 डिग्री +1 डिग्री
राजनांदगांव 15.5 डिग्री +2 डिग्री
दुर्ग में दिन में AC चलाना पड़ रहा
दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है। घर के अंदर जहां लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। वहीं दिन में एसी चलाने की नौबत शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।

बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा
ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है। शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा।
वहीं दुर्ग जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। रविवार को रात का पारा 14.2 डिग्री था। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड हैं