कांसाबेल में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

फ़रवरी 11, 2024

कांसाबेल में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

 


कांसाबेल - युगपुरुष भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती कांसाबेल भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जैन के अध्यक्षता में मनाई। इस पुण्य आत्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल जी ने कहा कि तीन वर्ष की आयु में उनके पिता भगवती और सात वर्ष की आयु में माता राम प्यारी का निधन हो गया था।बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए। ठीक यही से उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली।उन्होंने कहा कि वह चुनाव भी जीते,मगर राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया, सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी।परमार ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किए जाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी ने उनके मार्ग पथ पर चलकर अनेकों योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल ने पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति को सदैव तवज्जों देकर अपने पथ पर वह अग्रसर रहे ..आज भारत की राजनीति में पंडित दीन दयाल जैसे नेताओं का इतिहास में सदैव चर्चा होती रहेगी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, मंडल महामंत्री सुदाम पंडा, आलोक सारथी मंडल उपाध्यक्ष अमित जिंदल ,सुभाष अग्रवाल जी, लक्ष्मण बंजारा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री घनश्याम अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार राय मंडल महामंत्री अरविंद स्वर्णकार ,अंशु जैन , शंकर सोनी मौजूद रहे।

Pages