रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने की स्ट्रांग रूम और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

अप्रैल 23, 2024

रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने की स्ट्रांग रूम और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

 


कमल कांत चौहान 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2024/रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ. अंशज सिंह सारंगढ़ के दौरे पर रहे। प्रेक्षक श्री सिंह ने टिमरलगा के स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टिमरलगा, गुड़ेली, बंजारी और सुवाताल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने मतदान केन्द्र के बीएलओ को प्रश्न किए कि गांव में कितना बूथ है। मतदाता पर्ची बांटे हो या नही। गांव में कितने वोटर हैं। नये वोटर कितने जुड़े हैं। शादी या अन्य किसी कारण से शिफ्ट होने वाले कितने वोटर हैं। मतदान केन्द्र में पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की



सुविधा है या नहीं। मतदान केन्द्र आकर वोट देने के लिए कितने दिव्यांग ने सहमति पत्र दिया है। सेक्टर आफिसर ने कितने बार मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया है और क्या-क्या बिन्दु पर चर्चा, समाधान हुआ है। पिछले चुनाव में कितने मतदाताओं ने वोट दिए हैं। अब के लोकसभा में कितने वोट की संभावना है। गांव में शांति है या नहीं। इन सभी प्रश्नों के जवाब सभी बीएलओ ने अपने स्तर पर जवाब दिए। 

प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के आगंतुक सह कार्यवाही विवरण रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रश्न किया कि कितने बार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया है। इसी प्रकार भंडार कक्ष में मतदान दल के तैयार किए जा रहे बैग के सामग्रियों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान श्री सिंह ने पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डनसेना से पूछे कि पिछले विधानसभा में दल कितना समय लौट के आए, कितना समय तक सामग्री जमा किए, जमा होने में विलंब का कारण क्या था। इन सभी के जवाब में श्री डनसेना ने बताया कि लगभग रात 10 बजे तक मतदान दल की वापसी हो गई थी। मतदान दल से सभी प्रकार के फार्म और चेकलिस्ट आदि को पूरा करने के कारण सुबह 4 बजे तक सभी सामग्रियों की प्राप्ति की गई। सारंगढ़ दौरे में सहायक रिटर्निंग अधिकारी वासु जैन, खनिज अधिकारी एच.डी. भारद्वाज, पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Pages