शुरू हो चुकी है मानसून की आहट, जाने कब आएगा 2024 में मानसून - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

मई 17, 2024

शुरू हो चुकी है मानसून की आहट, जाने कब आएगा 2024 में मानसून



कमल कांत चौहान की रिपोर्ट

"इस साल मानसून जल्दी आने की उम्मीद है। क्योकि ला नीना के साथ साथ हिन्द महासागर डिपोल स्थिति भी मानसून के अनुकूल बनी हुई है। जिसके चलते इस बार मानसून समय से पहले आने की उम्मीद बनी हुई है। जिसकी आहट केरल , कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्यों में देखने को मिल रही है। इस बार मौसम वैज्ञानिको के अनुमान के मुताबिक 1 जून के पासपास मानसून केरल से होते हुए 8 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच जायेगा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश करने की उम्मीद है


समय से पहले दस्तक देगा मानसून

इस बार मानसून अपने तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। हालाँकि मानसून के आने में कभी एक दो दिन की देरी तो कभी एक से दो दिन पहले आने की प्रक्रिया चलती रहती है। ये मौसमी प्रक्रिया है तो इसमें कोई भी फिक्स्ड टाइम नहीं होता है। लेकिन इस बार 3 दिन पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है । वैसे हर साल मानसून 22 मई के आसपास अंडमान द्वीप तक आ जाता है। लेकिन इस बार 19 मई को अंडमान द्वीप तक आने की संभावना बनी हुई है।


अलनीनो का प्रभाव कम हो रहा है।

मौसम विभाग की माने तो अलनीनो का प्रभाव धीरे धीरे कम होने के चलते इस बार मानसून के चलते बारिश काफी अच्छी देखने को मिलेगी। और इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। अलनीनो प्रणाली कमजोर होने के चलते अलनीनो स्थिति सक्रिय हो रही है जो की मानसून के अनुकूल होती है। जो की एक सकारात्मक सन्देश है।

Pages