सतनामी समाज और कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया गया बलौदा बाजार की घटना में शेषराज हरबंस विधायक - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

अगस्त 23, 2024

सतनामी समाज और कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया गया बलौदा बाजार की घटना में शेषराज हरबंस विधायक



प्रदेश में सतनामी समाज के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पत्रकार और महिलाएं असुरक्षित - श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक


कमल कांत चौहान 

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार अग्निकांड की घटना को लेकर भाजपा सरकार के कार्यवाही पर अब सतनामी समाज और पूरा कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रदर्शन कर रहा है। कई बड़े चेहरे पुलिस के गिरफ्त में है और जांच चल रही है। प्रशासन द्वारा जब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तब पूरे प्रदेश में बवाल मच गया। प्रदेश कांग्रेस ने उक्त कार्यवाही को भाजपा सरकार की नाकामी और हिटलर शाही बताया, समाज के कम उम्र के युवाओं को जबरन आपराधिक प्रकरणों में फसाना उन्हें जेल भेजना, कांग्रेस के विधायक और नेताओं को चिन्हित कर कार्यवाही को लेकर सड़क और सदन तक सरकार के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद किया। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में सभी जिला कांग्रेस कमिटी 24 अगस्त को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। 


भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए आज पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिलों में प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने बड़ी लड़ाई लड़ने का संकेत दे दिया है। आज शुक्रवार को सारँगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने सभी पत्रकार साथियों और कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिवादन किया तथा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों और प्रेस वार्ता के विषयो व आगामी रणनीतियों पर अपनी बात रखी। 


पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने प्रेस के साथियों को अभिवादित करते हुए बलौदा बाजार प्रकरण में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कई सवाल खड़ा किये है ? जिसमें बलौदा बाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी सरकार की इंटेलिजेंस फेलियर और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को साफ दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। उसे भीड़ में तो भाजपा के नेता भी शामिल थे जिन्होंने मंच साझा किया सरकार पुलिस बताये किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिया, पूछताछ की गई। न्याय संगत कार्यवाही होनी चाहिये। भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार 8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने उनकी गाड़ी में गांजा रखा जाता है, पत्रकारों के कार्यालय में हमला और तोड़फोड़ की जा रही है। विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया। बलौदा बाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया, कांग्रेस भाजपा सरकार के इस गुंडाई चरित्र से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इस प्रकार के कृत्यों से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठाएगा, बलौदा बाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई। समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था।

पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदा बाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखान को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच हो। भाजपा के जो नेता मंच में थे भाषण दिए उन पर अभी तक कोई पूछताछ या कार्यवाही नहीं हुई मगर कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं और समानता में समाज के युवाओं को चिन्नानपीठ कर जेल भेजा जा रहा है। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रूपयों की व्यवस्था किसने किया? कलेक्टर और सपा को सस्पेंड करना सरकार की लापरवाही को साफ बयां कर रहा है।


इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? महाराष्ट्र नंबर की गाड़ियां उसे आंदोलन में क्या करने आई थी

सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? रैली की शुरूआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे, लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी? एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये? 


सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों का और कांग्रेस नेताओं का अभिवादन करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा की सतनामी समाज शांति के प्रतिक श्वेत ध्वज को लेकर बहुत ही शांत समाज है। हमारे सतनामी समाज को भाजपा टारगेट कर रही है समाज तो समाज अब तो छत्तीसगढ़ में आप पत्रकार भाई भी सुरक्षित नहीं है 6 महीने में पत्रकारों पर हमला उनके कार्यालय में तोड़फोड़ उन्हें झूठे प्रकरणों को फसाना जैसी वारदातें एकाएक बढ़ गई है। हमारी महिलाएं बहने भी सुरक्षित नहीं है रायगढ़ पुसौर का गैंगरेप कांड भाजपा की साय सरकार की पोल खोल कर रख दिया है शायद सरकार के आते ही खुलेआम अपराध मर्डर गैंग रेप सुपारी किलिंग बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भय के साए में जी रही है। जब विधायक और समाज को हिटलर शाही कर जेल भेजा जा रहा है तो आम जनता की क्या बिसात। सरकार के आते ही पत्रकारों पर हमला पत्रकारों पर अपराध दर्ज आखिर कैसे बढ़ गए हैं 6 महीने में ही भाजपा की साय सरकार अपने लापरवाही नाकामी को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में एक्सपोज हो चुकी है। उक्त घटना को लेकर अब यह लड़ाई और भी मुखर होगी सड़क और सदन हर स्तर पर बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।


प्रेसवार्ता में

पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, सारँगढ़ विधायक उतरी जांगड़े, श्रीमती पदमा मनहर पूर्व विधायक, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नपा अध्यक्ष, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती मंजूलता आनंद प्रदेश अध्यक्ष महिला सेवा दल संगठन, श्रीमती सरिता गोपाल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, संजय दुबे, पुरषोत्तम साहू, गोल्डी नायक, विष्णु चंद्र, पवन अग्रवाल, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, राधे जायसवाल, राकेश पटेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश यादव, शुभम बाजपेयी, अभिषेक शर्मा जनपद सदस्य पाषर्दगढ़ कांग्रेस संगठन एवं विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pages