"कुनकुरी- गोकुला धाम में भाजपा की विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उमंग और ऊर्जा भरे भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण बातें प्रस्तुत की।
गोकुला धाम में आयोजित आम सभा में भाजपा प्रत्यासी विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा की सरकार के विकास कार्यों की बड़ी चर्चा की और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
श्री साय ने कई मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की विफलता पर निशाना साधते हुए और भाजपा की योजनाओं की महत्वपूर्ण बातें बताते हुए भाजपा के प्रत्यासी का समर्थन किया।"