Breaking Jashpur: दो अलग अलग घटनाओं में लोगो की मौत, पहले की बिगड़ी तबीयत... वहीं दूसरे की दुर्घटना में मौत.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

नवंबर 29, 2023

Breaking Jashpur: दो अलग अलग घटनाओं में लोगो की मौत, पहले की बिगड़ी तबीयत... वहीं दूसरे की दुर्घटना में मौत..



पत्थलगांव- पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव कक्ष में रखवाया है, उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक मामले में रिक्शा चालक निर्मल बड़ा की मौत हुई है। वह अपने घर वापस आकर बेहोश हो गए और तबियत खराब हो गई। 

दूसरे मामले में घटना कुकुरभूका गांव की है जहां विजिन टोप्पो, पिता अल्फोन्स टोप्पो उम्र 18 वर्ष निवासी कुकुरभुका जो देर रात गांव में चल रहे नाटक देखने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते मे उसका बाईक अनियंत्रित हो गया और वह गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे रात 3 बजे लगभग घायलावस्था में तत्काल पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण पता चलेगा।

Pages