Breaking News: रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक लिखा पत्र.. पत्र में.... बात किया उल्लेख.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 23, 2023

Breaking News: रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक लिखा पत्र.. पत्र में.... बात किया उल्लेख..

 



रायपुर - रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसान बहुत चिंतित हैं। किसानों को समर्थन मूल्य पर ही उनकी फसलें खरीदी जा रही हैं। 3100 रुपये प्रति क्विंटल के धान की खरीदी का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे किसानों को यह नहीं पता कि उन्हें 3100 रुपये कब और कैसे मिलेंगे। दीपक बैज ने यह पत्र लिखा है ताकि प्रदेश के मुख्यमंत्री तक यह संदेश पहुंचे कि अब तक धान की खरीदी का कोई निर्णय नहीं हुआ है जबकि बहुत समय बीत गया है। मुख्यमंत्री ने अपना शपथ ले लिया है, मंत्री मंडल का गठन भी हो चुका है, लेकिन सिर्फ 21 क्विंटल धान की खरीदी की स्वीकृति दी गई है। 31 क्विंटल धान की खरीदी की स्वीकृति नहीं दी गई है, जिससे किसानों में बहुत चिंता है। हमारी सरकार आते ही किसानों के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया था और समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की गई थी। हम चाहते हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस मुद्दे को ध्यान में रखे, ताकि किसानों की परेशानी दूर हो सके।

Pages