CG NEWS: विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए CM.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 10, 2023

CG NEWS: विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के नए CM..

 


रायपुर - रायपुर में विष्णुदेव साय ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में चयन किया गया है। वे बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं। विष्णुदेव राय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं।


छत्तीसगढ़ राज्य में, आदिवासी समुदाय की सबसे अधिक आबादी है और वे इसी समुदाय के प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। विष्णुदेव साय ने 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए थे।


इसके बाद, वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और तपकरा से विधायक चुने गए 1999 में। 2006 में भाजपा ने उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया और 2009, 2014 और 2019 में वे फिर से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने।


उन्होंने 2014 में केंद्र में मोदी की सरकार के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 2022 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया और 2023 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया।

विष्णुदेव साय ने 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्य संभाला है। उनकी मजबूत प्रोफ़ाइल और संघ के करीबी नेताओं के साथ उनका संबंध इसे सबसे बड़ा पद देने का कारण बना।

Pages