मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद, आज पहली बार आए जशपुर..नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार का किया उद्घाटन.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 28, 2023

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद, आज पहली बार आए जशपुर..नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार का किया उद्घाटन..

 


रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद, आज पहली बार प्रधानमंत्री जशपुर में आए। उन्होंने शहर के कॉलेज रोड के पास नवनिर्मित सौरभ सागर द्वार का उद्घाटन किया। हेलीपैड से गाड़ी में सवार होकर उन्होंने लोगों का स्वागत किया और लोकार्पण स्थल तक पहुँचे। जशपुर निवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत फूलों की बरसात के साथ किया। लोगों ने खुशी और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री के आने पर ग्राम चड़िया के कर्मा नर्तक दल ने ध्यान आकर्षित करते हुए सुंदर कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया। 2012 में जैन आचार्य सौरभ ने जशपुर आगमन के समय प्रवेश द्वार की नींव रखी थी। इस प्रवेश द्वार का नाम जैन धर्म के संत सौरभ सागर के नाम पर है। नगरपालिका ने सौरभ सागर द्वार की निर्माण लाल पत्थर से कराई है।

जैनाचार्य सौरभ महाराज ने जैन धर्म को गौरावान्वित किया है और जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया है।

आचार्य सौरभ सागर का सफर - सौरभ सागर महाराज का जन्म 22 अक्टूबर 1970 को हुआ था। सिर्फ 12 साल की उम्र में वह आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज से दीक्षा लेकर आध्यात्मिक जगत में प्रवेश किया। 10 अप्रैल 2022 को वे आचार्य पद पर बैठे थे।"


Pages