मुख्यमंत्री के जशपुर के नगर में पहले आगमन पर स्थानीय हैलीपेड में आत्मीय स्वागत.. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा का अनावरण.. - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 28, 2023

मुख्यमंत्री के जशपुर के नगर में पहले आगमन पर स्थानीय हैलीपेड में आत्मीय स्वागत.. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा का अनावरण..

 



जशपुर - मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय ने गृह जिला जशपुर के नगर में पहले आगमन पर स्थानीय हैलीपेड में आत्मीय स्वागत किया। पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व सांसद राज्यसभा कृष्ण कुमार राय, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आगमन पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इसी दौरान स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने जशपुर में आयोजित जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों का जीवंत प्रदर्शनी किया, बच्चों को अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों का अवलोकन किया।

Pages