24 जनवरी का इतिहास : देश को मिला था पहला राष्ट्रपति...राष्ट्रगान 'जन गण मन' को अपनाया गया...जाने आज के दिन की क्या है खास...पढ़ें आज का इतिहास - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

जनवरी 24, 2024

24 जनवरी का इतिहास : देश को मिला था पहला राष्ट्रपति...राष्ट्रगान 'जन गण मन' को अपनाया गया...जाने आज के दिन की क्या है खास...पढ़ें आज का इतिहास



History of 24 January :- 24 जनवरी का इतिहास भारत के लोकतंत्र के लिए काफी अहम माना जाता है ये वो दिन है जब देश को अपना संविधान मिला इतना ही नहीं राष्ट्रपति और राष्ट्रगान भी मिला. दरअसल 24 जनवरी 1950 को ही 284 सदस्यों ने संविधान को अपनाने और लागू करने के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए थे. इसके अलावा इसी दिन 1952 में चुनाव होने के बाद पहली बार देश की संसद का गठन किया गया था. इतना ही नहीं 1950 में आज ही के दिन संविधान सभा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था. 


 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को ही अपनाया गया था. इसे 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया था और इसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीयों में देशभक्ति का जोश भरा। इसके हिंदी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था


इतिहास के दूसरे अंश में बात करते हैं पंडित भीमसेन जोशी की. 24 जनवरी 2011 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के सबसे सशक्त और सुरीली आवाज भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी हमेशा के लिए खो गई. 


दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ को अपनी आवाज देकर हर देशवासी को एक सूत्र में पिरोने का सुरीला संदेश देने वाले पंडित जोशी की गायकी ने किराना घराने की गायन शैली को एक नये मुकाम तक पहुंचाया।


देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-


1556 : चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।


1826 : पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म।


1857 : कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।


1937 : बुल्गारिया और युगोस्लाविया ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर कर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म किया।


1950 : ‘जन गण मन…’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।


1951 : प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं


रिपोर्टर गजाधर पैंकरा, जशपुर

Pages