जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट...एक दूसरे पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला...एक की मौत...चार गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

जनवरी 22, 2024

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट...एक दूसरे पर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला...एक की मौत...चार गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

 


जांजगीर-चाम्पा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


बता दें कि, इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम खोलबहरा सिदार है। वह ग्राम खपरीडीह का निवासी था। बताया जा रहा है कि, सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाडी से मारपीट कर दी। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील सिदार, फुल साय सिदार, माधुरी सिदार, संतोष उर्फ अशोक सिदार को गिरफ्तार किया है। इन चारों के कब्जे से डण्डा और टंगिया बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



रिपोर्टर गजाधर पैंकरा, जशपुर

Pages