कमल कांत चौहान की रिपोर्ट
"1 अप्रैल का मौसम
कोरिया, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जांजगीर चांपा के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने क्या कहा?
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण-पूर्व असम तक बना हुआ है। ट्रफ/हवा का विच्छेदन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। केरल और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, केरल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।"