सारंगढ़ गिरिविलास पैलेस की मेनका देवी सिंह रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी... - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

मार्च 27, 2024

सारंगढ़ गिरिविलास पैलेस की मेनका देवी सिंह रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी...



 सारंगढ़ से कमल कांत चौहान की रिपोर्ट

सारंगढ़ - लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ की चार सीटों के अलावा तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।जारी सूची के अनुसार रायगढ़ लोकसभा सीट से  डॉक्टर मेनका देवी सिंग,सरगुजा से शशि सिंग,बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कांकेर से बिरेश ठाकुर को टिकट दी गई है। पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह की बहन मेनका देवी सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लडेगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व नरेशचंद्र सिंह की बेटी है। उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता है। उनकी बेटी कुलिशा मिश्रा युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। इसके अलावा तमिलनाडु से एडवोकेट आर सुधा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

Pages