50 वर्षीय महिला के साथ 03 युवकों ने किया गैंगरेप फिर की हत्या.. वही पत्थर बांध कर नाले में फेका.. पढ़िए पुरी खबर - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 08, 2023

50 वर्षीय महिला के साथ 03 युवकों ने किया गैंगरेप फिर की हत्या.. वही पत्थर बांध कर नाले में फेका.. पढ़िए पुरी खबर



भोपाल:- मध्य प्रदेश से एक घटना सामने आई है। जहां एक 50 साल की महिला का तीन लोगों ने गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वही घटना को अंजाम देने के बाद महिला की लाश को पत्थरों से ढक कर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस के बताए अनुसार  यह महिला गुना जिले के सुठालिया इलाके से थी और वह उधार दिए पैसों का वसूली करने गई थी।


जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि शनिवार को बड़कुल्ला गांव के रहने वाले राजन अहिरवार ने एक नाले के पास अज्ञात महिला का शव देखा। महिला का शव पत्थरों और घास के नीचे दबा हुआ था और शरीर से हड्डियां बाहर आ गई थीं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

वही पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी पीड़िता को पहले से ही जानता था। वह उस महिला के साथ आया और फिर दो और आरोपी जुड़े। उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

Pages