संवाददाता - कमल कांत चौहान
सारंगढ़ बिलाईगढ 18 दिसंबर 2023- विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाय) के वाहन का 16 दिसंबर से जिले में ग्राम पोरथ और सिंघनपुर से शुरुआत किया गया है। यह यात्रा अब जिले के अन्य ग्रामों में प्रस्थान करेगा। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यह वाहन सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के एक दिन में दो गांव में कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले गांव में सुबह 10 बजे और दूसरे गांव में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसी के अनुसार 19 दिसंबर को सारंगढ़ विकासखंड के उप तहसील और ग्राम कोसीर में सुबह 10 बजे और भाठागांव में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कंचनपुर-स में सुबह 10 बजे और पंचधार में कार्यक्रम 2 बजे आयोजित किया जाएगा।