CG NEWS: साय कैबिनेट के फैसले, रामलला दर्शन योजना को दी मंजूरी, प्रफुल्ल भारत होंगे छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता - jantakipukarnews.in

Breaking

जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

जनवरी 11, 2024

CG NEWS: साय कैबिनेट के फैसले, रामलला दर्शन योजना को दी मंजूरी, प्रफुल्ल भारत होंगे छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता

 


रिपोर्टर :-कमल कांत चौहान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज हुई साय कैबिनेट की बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आज मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने की। कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश के दोनों उपमुख़्यमंत्रियों समेत सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। कैबिनेट की इस बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जिसमें से एक अयोध्या दर्शन कराने का वादा है तो दूसरा महाधिवक्ता की नियुक्ति पर निर्णय लिया गया है।


कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरा करने का सिलसिला चल रहा है। हमने अयोध्या दर्शन कराने का वादा किया था, उस पर भी निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार प्रदेश वासियों को अयोध्या ले जाने योजना शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक की आयु को अयोध्या ले जाएंगे उसके बाद दूसरे उम्र के लोगों को ले जाया जाएगा।

Pages