भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव की पहल रंग लाई, बिलडेगी पंचायत में वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान, सीसी रोड निर्माण शुरू - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

जनवरी 07, 2026

भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव की पहल रंग लाई, बिलडेगी पंचायत में वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान, सीसी रोड निर्माण शुरू

 


पत्थलगांव - बिलडेगी पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ और आवागमन की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन ठोस पहल अब जाकर संभव हो सकी।

भाजयुमो मंडल महामंत्री राजेश यादव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगातार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज बिलडेगी पंचायत में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो पाया।

निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने राजेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाएगी और पंचायत के विकास को नई दिशा देगी।

Pages