Breaking Jashpur: घर से बाहर विशाखापट्टनम काम करने जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मिली लाश.. पढ़िए पूरी खबर - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 20, 2023

Breaking Jashpur: घर से बाहर विशाखापट्टनम काम करने जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मिली लाश.. पढ़िए पूरी खबर



जशपुर- जशपुर जिले से बड़ी खबर है जहा घर से काम करने विशाखापट्टनम जा रहे एक युवक, नरसिंह पैंकरा, की संदिग्ध मौत की खबर है। उसका शव अंगोल के रेलवे लाइन के पास विशाखापट्टनम में मिला है।

मृतक नरसिंह पैंकरा पुरईंनबंद के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक वे विशाखापट्टनम जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत की खबर आ गई। 

यह भी जानकर दुख हुआ कि मृतक ने मरने से पहले किसी रिश्तेदार को अपने साथ मार-पीट की बात बताई थी। उसके बाद रेलवे पुलिस ने मृतक के घरवालों को मौत की सूचना दी। वर्तमान में मृत्यु को एक दुर्घटना माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद घटनास्थल से शव को एम्बुलेंस से पुरईंनबंद ले जाया जा रहा है। स्थानीय टीम मौके पर पहुंच गया है।

Pages