Breaking Jashpur: जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक भयंकर सड़क हादसा..हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 22, 2023

Breaking Jashpur: जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक भयंकर सड़क हादसा..हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत

 


जशपुर - जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। घटना NH 43 गुमला कटनी हाइवे पर हुई है।


मृतक दोनों भाई थे और वे दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। उनके घर वापस आते समय आगाडीह के पास हादसा हो गया। ये दोनों घोलैंग के प्रताप स्कूल में पढ़ाई करते थे और वापिस जा रहे थे। उन्होंने एक ही बाइक पर सफर किया था। ये दोनों छात्र ग्राम गालोंडा के निवासी थे।


जब यह जानकारी मिली, तो जशपुर सिटी की पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गई है।

Pages