Breaking RAIGARH: गांजा तस्करी करने वाले गिरोह को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा.. आरोपी गिरफ्तार.. - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 18, 2023

Breaking RAIGARH: गांजा तस्करी करने वाले गिरोह को लैलूंगा पुलिस ने पकड़ा.. आरोपी गिरफ्तार..




रायगढ़/लैलूंगा - पुलिस को एक मुखबिर ने बताया कि ग्राम भेलवांटोली में नीलमणी यादव के पिता अंगद राम यादव, जिनकी उम्र 41 साल है, साकिन भेलवांटोली नामक व्यक्ति के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा को बेचने के लिए उड़ीसा से भेलवांटोली जंगल रास्ता से खम्हार की ओर आ रहे हैं।


जब पुलिस वहाँ पहुँची, तो आरोपी एक सफेद बोरी में गांजा लेकर आए नजर आये। पुलिस ने जांच की और आरोपी के कब्जे से 15 नग पैकेट मिले, हर पैकेट में 01-01 किलो गांजा था, जो कुल 15 किलो गांजा की थी। इसकी कीमत लगभग 1,80,000 रुपये थी।

Pages