Breaking Raipur: आज विष्णुदेव साय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ.. पीएम मोदी भी शामिल होंगे इस कार्यक्रम में... - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 13, 2023

Breaking Raipur: आज विष्णुदेव साय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ.. पीएम मोदी भी शामिल होंगे इस कार्यक्रम में...

 


रायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मोदी जी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होंगे और 3.20 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से 3.45 बजे वह साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से 3.55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां वे 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद, 4.50 बजे साइंस कॉलेज मैदान से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 5.20 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Pages