CG NEWS: ठंड को देखते हुए इस जिले के कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव का किया आदेश जारी... - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 15, 2023

CG NEWS: ठंड को देखते हुए इस जिले के कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव का किया आदेश जारी...

 


मनेंद्रगढ़- मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत पाली में स्थित स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कलेक्टर ने इस आदेश को 15 जनवरी 2024 तक के लिए जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि पहली पाली में स्कूल सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली में स्कूल दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने जारी किया है।

Pages