Sarangarh News: कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने की धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण - jantakipukarnews.in

Breaking


जनता की पुकार न्यूज को सभी जिलों में सवांददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें।मो. 6267170010

दिसंबर 19, 2023

Sarangarh News: कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने की धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

 







रिपोर्टर - कमलकांत चौहान 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 19 दिसंबर 2023 : कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कोतरी और हरदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ सिद्दीकी ने धान को छूकर धान की जानकारी ली। इसके साथ ही साथ नमी मापक यंत्र से बोरों के धानो का नमी जांच की। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों के सहायक प्रबंधकों को कहा कि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार धान खरीदी कार्य करें। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव,सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू, अपेक्स बैंक के अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, ईश्वर साहू सहित किसान उपस्थित थे।

Pages